CBSE ने शुरू किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, अहम नोटिस जारी, सभी स्कूलों को दिए निर्देश, 5 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। स्कूलों को गाइडलाइंस भी जारी की है।
cbse news

CBSE Vigilance Awareness Week: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का ऐलान कर दिया है। इसका आयोजन 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक होगा। इस दौरान सबसे से सम्बद्ध स्कूलों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी होंगी। बोर्ड ने कार्यक्रम को लेकर नोटिस भी जारी किया है।

सीबीएसई इस बार “राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति”  थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इसके तहत स्कूलों को कुछ गतिविधियों को आयोजित करने की सलाह भी दी है। इतना ही नहीं बोर्ड ने 5 नवंबर तक एक संक्षिप्त रिपोर्ट कुछ फोटो के साथ स्कूलों से मांगी है।

छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को दिलाएं ईमानदारी की शपथ- सीबीएसई (CBSE News)

स्कूल सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान बैनर, होर्डिंग, पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान कक्षा 10 से 12 के छात्र, शिक्षक और स्कूल के अन्य कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ  दिलवाने की सलाह भी बोर्ड ने दी है। छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को केंद्र सतर्कता आयोग की वेबसाइट पर शपथ लेने की सलाह बोर्ड ने दी है, इसके लिए एक लिंक भी साझा किया जय।

इन एक्टिविटी का भी कर सकते हैं आयोजन (CBSE Circular)

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के विषयों को शामिल करते हुए स्कूल नैतिक मूल्य, आचार-विचार, सुशासन आदि पर व्याख्यान, पैनल चर्चा, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी निबंध लेखन, कार्टून, पोस्टर, भाषण, नारे इत्यादि  प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सकते हैं।

स्कूलों को दी ये सलाह (Vigilance Awareness Week Guidelines)

सीबीएसई ने स्कूलों को इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों की साझेदारी सुनिश्चित करने की सलाह दी है। स्कूलों में सेमिनार/वर्कशॉप का आयोजन किया जा सकता है। वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों को समाज में भ्रष्टाचार की दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने और विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का निर्देश भी दिया गया है। भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना ,ईमानदारी और सत्य निष्ठा को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने की सलाह भी दी गई है। अतिरिक्त जानकारी के लिए सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews