CBSE का अहम नोटिस: 10वीं-12वीं सीधा प्रवेश और विषय बदलाव के लिए अंतिम तिथि घोषित, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं डायरेक्ट एडमिशन और विषय बदलाव के लिए अंतिम तारीख घोषित कर दी है। स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किया गया है। गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य होगा। इसकी जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। 
cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं और बारहवीं में डायरेक्ट एडमिशन और विषय बदलाव को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। स्कूलों को डेडलाइन का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। सीबीएसई ने कहा, “परीक्षाओं के संचालन में शामिल विभिन्न तैयारी प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन और समय का निष्पादन कुछ निश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि सभी एफिलेटेड स्कूल और हित धारक बोर्ड द्वारा जारी निर्धारित समय सीमा और दिशा निर्देशों का सख्तपालन करें।”

31 अगस्त तक कक्षा दसवीं और बारहवीं में सीधा प्रवेश और विषयों में बदलाव करने की अनुमति होगी। स्कूल ऐसे ऐडमिशन और सब्जेक्ट बदलाव मामलों की जानकारी टेब्युलर फॉर्म में जरूरी दस्तावेजों के साथ हरक़रा के जरिए क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजेंगे। जिसके लिए अंतिम तारीख 2 सितंबर 2025 है। वही रीजनल ऑफिस को 15 सितंबर तक इसे मंजूरी देनी होगी। यदि अभिभावक का ट्रांसफर होने के कारण किसी छात्र का डायरेक्ट एडमिशन 31 अगस्त के बाद होता है, तो इसकी जानकारी दस्तावेजों के साथ कि क्षेत्रीय कार्यालय में दो दिन के भीतर भेजना होगी।

नए क्षेत्रीय कार्यालयों को लेकर सीबीएसई ने क्या कहा?

सीबीएसई ने चार क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की है, जिनका संचालन 1 सितंबर 2025 से शुरू होगा। डायरेक्ट एडमिशन और विषय बदलाव के मामले विषय बदलाव की जानकारी पैरंट रीजनल ऑफिस में भेजनी होगी। लखनऊ के नए रीजनल ऑफिस का पैरेंट रीजनल ऑफिस प्रयागराज, गुरुग्राम का पंचकूला, रांची का पटना और रायपुर का भुवनेश्वर है। बोर्ड में तीन  सब रीजनल ऑफिस की स्थापना की है, अगरतला ईटानगर और गंगटोक में स्थित हैं। तीनों के लिए एडमिशन और विषय बदलाव की जानकारी गुवाहाटी रीजनल ऑफिस में भेजी जाएगी।

29 अगस्त से बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू 

सीबीएसई ने 27 अगस्त को LOC सबमिशन को लेकर नोटिस जारी किया था। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होने वाली है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान स्कूलों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस बार बोर्ड ने अपार आईडी को अनिवार्य किया है। इसके अलावा विद्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि छात्रों का डेटा सटीक और सत्यापित हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews