CBSE Supplementary Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

cbse board exam 2024

CBSE Supplementary Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने 7 जुलाई यानि आज कक्षा 10वीं और 12वीं सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले रेगुलर उम्मीदवार स्कूल LOC पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं प्राइवेट कैंडीडेट्स ऑफिशयल वेबसाइट https://cbseit.in/cbse//web/comptt/default.aspx पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होने जा रहा है। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। साथ में वैलिड आइडी प्रूफ ले जाना भी अनिवार्य होगा। जो भी उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 33 फीसदी अंक नहीं ला पाए थे, वो लोग सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सप्लीमेंट्री एग्जाम के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना एप्लीकेशन नंबर, नाम या पिछले साल का रोल नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews