CBSE Exam 2024: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, नोट कर लें तारीख,15 जून तक करें आवेदन, जानें डिटेल

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। LOC जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है।
CBSE Supplementary Exam 2024

CBSE Supplementary Exam 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं पूरक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर टाइम डेबल डाउनलोड कर सकते हैं। 15 जुलाई को परीक्षा का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को सुधार चाहते हैं वे 15 जून 2024 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एक दिन में खत्म होगी 12वीं की पूरक परीक्षा

12वीं की पूरक परीक्षा एक दिन ही आयोजित की जाएगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे रहेगा। इस लिस्ट में हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल, पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, अप्लाइड आर्ट (कमर्शियल आर्ट), कथक, योग, भरतनाट्यम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस इत्यादि विषय शामिल हैं। वहीं अन्य विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट 

दसवीं की पूरक परीक्षा 6 दिनों तक चलेगी। 15-20 जुलाई तक परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। वहीं 20 जुलाई को दो विषयों की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे ही समाप्त होगी। 15 जुलाई को सोशल साइंस, 16 जुलाई को हिंदी कोर्स ए और हिंदी कोर्स बी, 18 जुलाई को विज्ञान, 19 जुलाई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक, 20 जुलाई को इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 22 जुलाई को कंप्यूटर एप्लीकेशन और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।  वहीं वहीं अन्य विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कब जारी होगी फाइनल डेटशीट?

बता दें कि बोर्ड ने फिलहाल प्रयोगात्मक डेटशीट जारी की है। ताकि छात्रों की मदद उन विषयों के सप्लीमेंट्री परीक्षा को चुनने में हो सके, जिसमें वे अपने अंक सुधारना चाहते हैं। LOC जमा करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी। जल्द ही सीबीएसई एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फीस

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम सीबीएसई ने 13 मई को घोषित कर दिए रहे। इस बार 10वीं में 93.60% और 12वीं में 87.98 छात्रों ने परीक्षा पास की। स्कूल रेगुलर उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई के परीक्षा संगम पोर्टल पर जाकर पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को एफिलेशन नंबर (यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। भारत में प्रत्येक विषय के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। नेपाल में 2000 रुपये प्रति विषय आवेदन शुल्क है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews