CBSE Result: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित, ऑनलाइन चेक करें आंसर बुक, इस दिन से पुनर्मूल्यांकन शुरू, शेड्यूल जारी, देखें खबर

सीबीएसई बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अपने अंकों से असन्तुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड ने 3 सुविधा शुरू की है।
cbse

CBSE Supplementary Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब बोर्ड ने आन्सर बुक ऑनलाइन फोटोकॉपी, मार्क्स वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर हाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने अंकों से असन्तुष्ट छात्र मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

12वीं सप्लीमेंट्री में 29.78% स्टूडेंट्स पास 

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 1,31,396 छात्रों से आवेदन किए थे।  जिसमें से 1,27,473 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 37, 957 विद्यार्थियों ने कम्पार्टमेंट परीक्षा पास की है। लकड़ियों का पासिंग पर्सेंटेज 33.47% और लड़कों का 27.90% रहा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • रिजल्ट के पोर्टल पर क्लिक करें।
  • कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। अपने मार्क्स चेक करें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव करलें।
  • भविष्ट के संदर्भ में छात्र रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

मार्क्स वेरीफिकेशन और मुनर्मूल्यांकन का नोटिस जारी 

12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट नोटिस होने के बाद सीबीएसई ने छात्रों के लिए 3 सुविधाएं शुरू की है। जो भी परीक्षार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम से असन्तुष्ट हैं, वे अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई करने उम्मीदवारों को आन्सर बुक की फोटोकॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। वे रि-वैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड ने शेड्यूल, फीस और गाइडलाइंस जारी की दी है।

आवेदन तिथि और शुल्क 

मार्क्स वेरीफिकेशन

  • आवेदन तिथि- 6 अगस्त से 7 अगस्त 2024
  • शुल्क 500 रुपए प्रति विषय

ऑनलाइन आन्सर बुक फोटोकॉपी 

  • आवेदन तिथि- 13 अगस्त
  • शुल्क- 700 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका

रि-वैल्यूएशन 

  • आवेदन तिथि- 17 अगस्त 2024
  • शुल्क- 100 रुपए प्रति प्रश्न
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews