CBSE Syllabus 2024: कक्षा 9वीं-10वीं के छात्र पढ़ सकेंगे कई नए विषय, सीबीएसई ने पाठ्यक्रम में जोड़ा, यहाँ देखें लिस्ट

cbse news

CBSE Syllabus 2024: सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। नई पॉलिसी के तहत स्किल सब्जेक्ट का महत्व पहले से ज्यादा बढ़ चुका है। ये अब मुख्य विषयों की भरपाई भी कर सकते हैं। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्किल सब्जेक्ट के लिस्ट में कई नए विषयों को जोड़ा है।

अब छात्र पढ़ सकेंगे ये विषय

नए सत्र में बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेस (फार्मास्यूटिकल एंड बायोटेक्नोलॉजी) और डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन जैसे विषयों को जोड़ा है। इन विषयों की परीक्षा 100 अंकों की होगी। 50 अंक थ्योरी और 50 अंक प्रैक्टिकल के होंगे।

अन्य स्किल सब्जेक्ट की लिस्ट

  • रीटेल
  • इन्फॉर्मैशन टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोटिव
  • सिक्योरिटी
  • इन्ट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट
  • इन्ट्रोडक्शन टू टुरिज़्म
  • ब्यूटी एंड वेलनेस
  • फूड प्रोडक्शन
  • एग्रीकल्चर
  • बैंकिंग एंड इंश्योरेंस
  • फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
  • हेल्थ केयर
  • मार्केटिंग एंड सेल्स
  • Apparel
  • मल्टीमीडिया
  • मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स
  • आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस

लंच ब्रेक के साथ मिल रहा स्नैक्स ब्रेक

नए सेशन में सीबीएसई ने कई बदलाव किए हैं। कक्षा 3 और 6 के लिए नई किताबें जारी होने वाली है। कक्षा 6 के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किया है, जिसमें छात्रों को लंच ब्रेक के साथ-साथ स्नैक्स ब्रेक भी मिल रहा है। बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 के लिए नया सिलेब्स भी जारी कर दिया। स्किल विषयों के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए आप https://cbseacademic.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews