CBSE: जल्द होगा छात्रों का इंतज़ार खत्म, जाने कब होगा टर्म-1 के रिजल्ट का ऐलान..

CBSE Board 10th-12th

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई दसवीं और बारहवीं टर्म- 1  (CBSE Term -1) की परीक्षा हुए काफी दिन हो चुके हैं और अब तक परिणामों की घोषणा नहीं हुई है।  सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं टर्म 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर चुकी है, लेकिन अब तक टर्म -1  के रिजल्ट ना आने के कारण छात्र परेशान है। सूत्रों के मुताबिक सीबीएसई टर्म -1 रिज़ल्ट 8 मार्च को घोषित कर सकता है। यदि कल तक रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई, तो होली के बाद रिजल्ट की घोषणा होने की संभावनाएं हैं। इसलिए सीबीएसई टर्म -1 में में शामिल होने वाले छात्र और छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट  चेक करते रहें, ताकि कोई जरूरी नोटिस आपसे छूट ना जाए। 26 अप्रैल से सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं भी शुरू हो सकती हैं और जल्द ही पूरा टाइम टेबल  (time -table) भी जारी किया जा सकता है। हालांकि अब तक कोई भी ऑफिशल नोटिफिकेशन टर्म -1 रिजल्ट को लेकर नहीं आई है, लेकिन आशा है कि मार्च के आखिरी सप्ताह रिजल्ट की घोषणा सीबीएसई द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

  • जानें कैसे कर सकते हैं छात्र रिजल्ट चेक:
  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in  पर जाएं।
  • फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • जन्मतिथि समेत अन्य पर्सनल डिटेल्स डाले।
  • भविष्य के आप अपने रिजल्ट को सेव (save) कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews