
CBSE Action: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर स्कूल दिल्ली में स्थित हैं। वहीं दिल्ली के 6 स्कूलों को सीबीएसई ने डाउनग्रेड भी कर दिया है। नियमों का उल्लंघन करने और कदाचारों के कारण बोर्ड ने स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। इन स्कूलों की लिस्ट बुधवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जारी की है।
परीक्षा और संबद्धता उपनियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य ने सीबीएसई ने देशभर के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कदाचार के कई मामले सामने आए। जिसके बाद बोर्ड ने स्कूलों की मान्यता रद्द और डाउनग्रेड करने करने का निर्णय लिया। दिल्ली के 15 और राजस्थान के 5 स्कूलों का एफिलेशन रद्द कर दिया गया है।
इन स्कूलों को डाउनग्रेड किया गया (CBSE Downgrades School)
- आदर्श जैन धर्मिक शिक्षा सदन, नजफगढ़, नई दिल्ली 110043
- बीएस इंटरनेशनल स्कूल निलोठी एक्सटेंशन दिल्ली 110041
- भारत माता सरस्वती बाल मंदिर नरेला दिल्ली 110040
- सीएच बलदेव सिंह मॉडल स्कूल, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, दिल्ली 110041
- ध्रुव पब्लिक स्कूल, जयविहार, नई दिल्ली-110043
- वीन पब्लिक स्कूल नांगलोई दिल्ली 110041
इन स्कूलों की मान्यता रद्द CBSE Disaffiliates Schools)
- खेमो देवी पब्लिक स्कूल, नरेला, दिल्ली 110040
- द विवेकानंद स्कूल, नरेला, दिल्ली 110040
- संत ज्ञानेश्वर मॉडल स्कूल, अलीपुर, दिल्ली 110036
- पीडी मॉडल सेकेंडरी स्कूल सुलतानपुरी रोड, 110041
- सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, कंझाव, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 110081
- राहुल पब्लिक स्कूल, राजीव नगर, एक्सटेंशन दिल्ली 110086
- प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान- 332001
- भारतीय विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, चंदेर विहार, वेस्ट दिल्ली -110041
- यूएसएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, नांगलोई, दिल्ली- 110041
- आरडी इंटरनेशनल स्कूल, बरपोला, नई दिल्ली- 110043
- हीरालाल पब्लिक स्कूल, मदनपुर, डबास, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली -110081
- बीआर इंटरनेशनल स्कूल, मुंगेशपुर दिल्ली- 110039
- लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल, कोटा राजस्थान- 325003
- एसजीएन पब्लिक स्कूल, नांगलोई दिल्ली- 110041
- एमडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नांगलोई दिल्ली- 678594
- एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल, कोटा, राजस्थान-325003
- हंसराज मॉडल स्कूल, रोहिणी सेक्टर-21, दिल्ली 110086
- शिव ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा, राजस्थान 324010
- विद्या भारती पब्लिक स्कूल, सीकर राजस्थान, 332001
- केआरडी इंटरनेशनल स्कूल, धंसा रोड, नई दिल्ली 110073
- एमआर भारती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंडका 110041
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

