छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE करेगा करियर काउंसलिंग वेबिनार का आयोजन, नोटिस जारी, 8 अप्रैल से होगी शुरुआत, विषय घोषित

सीबीएसई ने करियर काउंसलिंग वेबिनार का ऐलान किया है। इसमें करियर मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण पहलुओं को संबोधित किया जाएगा। अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
cbse news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में छात्रों के हित में बड़ा कदम उठाया है। करियर काउंसलिंग वेबीनार श्रृंखला सीरीज (CBSE Career Counselling Webinar Series) का आयोजन करने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 8 अप्रैल से होगी। इस सीरीज में कुल 6 वेबिनार शामिल होंगे। स्कूल, शिक्षक, प्रधानाचार्य ,काउंसलर स्टूडेंट और अभिभावक इसमें शामिल हो सकते हैं। सभी के लिए अलग-अलग टॉपिक भी निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में बोर्ड में सभी एफिलेटेड स्कूलों को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही यह जानकारी को छात्रों और अन्य हितधारकों तक पहुंचाने की सलाह दी है।

इस करियर काउंसलिंग वेबीनार का उद्देश्य करियर और मनो सामाजिक परामर्श में स्कूल, प्रिंसिपल, शिक्षक और काउंसलर के पेशेवर विकास को बढ़ाना है। साथ ही करियर निर्माण की  प्रक्रिया में छात्रों और अभिभावकों के लिए एक सहायक स्ट्रक्चर तैयार करना है। इस दौरान करियर मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण पहलुओं को संबोधित किया जाएगा। छात्रों के लिए प्रोफाइल संवर्धन और प्रदर्शन के महत्व अपने संस्थानों को करियर की सफलता की ओर ले जाने में प्रिंसिपलों की भूमिका और शिक्षक कक्षा के भीतर कैरियर जागरूकता को कैसे जागृत कर सकते हैं जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

छात्रों के करियर में पैरेंट्स के महत्व पर दिया जाएगा जोर

इस वेबिनार के दौरान छात्रों को प्रभावी ढंग से करियर के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। सफल करियर को आकार देने में माता-पिता के भागीदारी पर महत्व पर जोर भी दिया जाएगा। ताकि वे छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित कर सकें। बता दें सीबीएसई पहले ही छात्रों के करियर में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पैरेंटिंग कैलेंडर लॉन्च करेगा।

छात्रों के लिए दो वेबिनार होंगे 

इस सीरीज में दो ऐसे वेबीनार होंगे, जिसमें छात्र भाग ले सकते हैं। 8 अप्रैल मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक “छात्रों के प्रोफाइल निर्माण और प्रदर्शन महत्व” विषय को लेकर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसका हिस्सा स्टूडेंट के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। दूसरा वेबिनार 13 मई को होगा। यह छात्रों के लिए विशेष होगा। “प्रेरक छात्र: उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग तैयार करना” विषय को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान “मुफ्त करियर अन्वेषण संस्थान संसाधन”, “उभरते उद्योग और नौकरी बाजार में बदलाव” और “भारत में स्टडी  बनाम विदेश में स्टडी, सही विकल्प चुनने” जैसे  विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए छात्रों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews