CBSE करेगा स्पेशल गेम्स का आयोजन, इन छात्रों को होगा लाभ, 12 फरवरी तक करें अप्लाई, स्कूलों को नोटिस जारी 

सीबीएसई CWSN छात्रों के लिए स्पेशल गेम्स का आयोजन करेगा। 23 फरवरी इसकी शुरुआत पायलट आधार पर हो रही है। पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
cbse news

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्पेशल गेम्स का ऐलान किया है। यह कदम विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। इस संबंध में बोर्ड सभी स्कूलों को नोटिस भी जारी किया है। सीबीएसई सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए पायलट आधार पर  गेम्स का आयोजन करने जा रहा है। इस साल इसका आयोजन केवल दिल्ली में ही होगा।

स्पेशल गेम्स का आयोजन आयु समूह और स्पर्धा श्रेणियों में किया जाएगा। 12-15 वर्ष और 16 से 21 वर्ष आयुवर्ग दोनों कैटेगरी में खेलों का आयोजन होगा। ईवेंट के भी दो कैटेगरी होंगे। पहली कैटेगरी निम्न स्तर और दूसरी उच्च स्तर की होगी।

कौन ले सकता है भाग?

सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले सीडब्ल्यूएसएन छात्र बौद्धिक विकासात्मक विकलांगता (आईडीडी) वाले छात्र स्पेशल गेम्स में भाग ले सकते हैं। इस साल सिर्फ दिल्ली के छात्र ही  खेलों में भाग लेने के पात्र होंगे।

स्पेशल गेम्स को स्कूलों को सीबीएसई ने दिए निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को प्रविष्टियाँ जमा करने के दौरान प्रतिभागियों का सही विवरण दर्ज करने की सलाह दी है। छात्र अपनी श्रेणी से अधिकतम दो कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। नोटिस में बोर्ड गूगल फॉर्म का लिंक भी साझा किया है। अन्य किसी माध्यम से एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्कूलों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने  छात्रों के लिए लंच और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। इसके लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये प्रतिदिन शुल्क का सभी प्रतिभागियों को आईक्यू सर्टिफिकेट या डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

कब और कहाँ होगा आयोजन?

स्पेशल गेम्स का आयोजन दिल्ली के मयूर विहार में स्थित बाल भवन पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। 23 से 24 फरवरी तक इसका आयोजन होगा। रिपोर्टिंग टाइम 9:00 बजे होगी।प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं विजेताओं को मेरिट सर्टिफिकेट के साथ मेडल प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews