ऑनलाइन देखें 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं, CBSE ने शुरू किए आवेदन, पुनर्मूल्यांकन पर भी बड़ी अपडेट, यहाँ जानें

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए आन्सरबुक फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। छात्र https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
cbse news

CBSE Answerbook Photocopies: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के लिए उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन भी छात्रों ने मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन किया था, वे ऑनलाइन आन्सरबुक की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2024 रात 11:59 तक ही चलेगी। स्टूडेंट्स सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इतनी होगी फीस

मूल्यांकित कॉपियों की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रति आन्सरबुक 500 रुपए का भुगतान करना होगा। सीबीएसई ने 20 मई को मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जिन भी छात्रों ने 24 मई तक आवेदन किया था सिर्फ वे ही उत्तपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के पात्र हैं।  बोर्ड छात्रों के लॉग इन अकाउंट में एग्जामिनेनर से जुड़ी जानकारी को ब्लॉक करके  आन्सरबुक की फोटोकॉपी प्रदान करेगा।

इस दिन शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 

उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी चेक करने के बाद छात्र मुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे। कक्षा 10वीं के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 9 जून से लेकर 10 जून रात 11:59 बजे तक चलेगा। वहीं 12वीं के लिए रि-वैल्यूएशन के आवेदन 6 जून गुरुवार से शुरू होने वाले हैं, इस सुविधा का लाभ छात्रों को 7 जून तक मिलेगा। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षा के छात्रों को 100 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।

आवेदन के लिए देखें स्टेप्स 

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • परीक्षा संगम पोर्टल को ओपन करें। स्कूल (GANGA) के लिंक पर क्लिक करें।
  • School Digilocker And Post Exam Activities के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी क्लास के अनुसार Answerbook के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और वेरीफिकेशन एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। “Proceed” पर क्लिक करें।
  • फीस का भुगतान करें। आन्सरबुक के फोटोकॉपियों को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप पेज को डाउनलोड करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews