जारी हुआ CHSL 2024 Tier 1 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक

क्या आपने भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर यानी CHSL 2024 टियर-1 की परीक्षा दी है। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है तो आपको जानकारी दे दें कि इसके टियर-1 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जारी हुआ CHSL 2024 Tier 1 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे कर सकते हैं चेक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर यानी CHSL 2024 टियर-1 परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने CHSL 2024 यह परीक्षा दी थी, अब वे सभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि CHSLयह परीक्षा 1 से 11 जुलाई के बीच ली गई थी। वहीं हजारों परीक्षार्थियों ने इसमें भाग लिया था, और अब इसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

दरअसल SSC ने CHSL 2024 टियर-1 परीक्षा के परिणाम की जाँच और डाउनलोड करने के लिए एक सहज प्रक्रिया जारी की है। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं परिणाम डाउनलोड

बता दें कि SSC CHSL 2024 टियर-1 परीक्षा के परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना हैं। वहीं वेबसाइट के होम पेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें और “SSC CHSL 2024 टियर-1 रिजल्ट” लिंक को ढूंढे।

वहीं लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें परीक्षा के परिणाम की लिस्ट दी गई है। जिसके बाद उम्मीदवारों को लिस्ट 1 या लिस्ट 2 पर क्लिक करके PDF फाइल डाउनलोड करनी होगी, जिसमें उनका रोल नंबर और अन्य विवरण होंगे। इसके बाद डाउनलोड की गई PDF फाइल को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

कुल 3,712 पदों को भरा जाएगा

दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 3,712 पदों को भरा जाएगा। वहीं टियर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSC CHSL टियर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, और इसकी तिथियों व एडमिट कार्ड की जानकारी SSC की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही, SSC टियर-1 परीक्षा के सभी सफल और असफल उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी भी शीघ्र प्रदान करेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews