ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट जारी, जून में सप्लीमेंट्री एग्जाम, पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस की तारीख भी घोषित

आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। कक्षा 10वीं में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.18% और कक्षा 12वीं में 99.13% रहा। दोनों में कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। 
ICSE ISC Board Exam 2026

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) का परिणाम (ICSE ISC Result 2026) घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए यूआईडी और इंडेक्स नंबर की जरूरत पड़ेगी।  कक्षा दसवीं परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक किया गया था। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

कक्षा दसवीं में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.18% रहा। जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.46% और लड़कों का 98.93% दर्ज किया गया है। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 99.13% छात्रों ने परीक्षा पास की है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.48% और लड़कों का 98.93% दर्ज किया गया है। कक्षा दसवीं परीक्षा में करीब 2.6 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं में 1.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम से असन्तुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन/रि-चेकिंग और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन के सकते हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर ICSE/ISC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। कोर्स को सेलेक्ट करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। विषयवार अंक चेक करें।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड और सेव कर लें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी छात्र रख सकते हैं।

रि-चेकिंग और सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख 

सीआईएससीए ने रिचेकिंग की तारीख भी घोषित कर दी है।  स्टूडेंट 1 मई  से लेकर 4 में तक रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इंप्रूवमेंट यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मई से लेकर 14 में तक जारी रहेगी। रिचेकिंग का रिजल्ट जून 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिचेकिंग रिजल्ट के एक दिन बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरू होंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी। परिणाम जुलाई 2026 के आखिरी सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews