CISCE ने शुरू किए ICSE और ISC परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन, महत्वपूर्ण तारीखें घोषित, यहाँ जानें डिटेल 

सीआईएससीई ने 2028 में आयोजित होने वाली आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए एंट्री कन्फर्मेशन भी जारी है। 
ICSE ISC Exam 2027 28

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2028 में आयोजित होने वाली आईसीएसई (कक्षा दसवीं) और आईएससी यानी कक्षा बारहवीं परीक्षाओं परीक्षाओं (ICSE ISC Exam 2028) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन विंडो 5 अगस्त को ही एक्टिव कर दिया गया है।  2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए के लिए एंट्री कंफर्मेशन विंडो भी सक्रिय हो चुका है।

ऐसे छात्र जो 2028 में होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए पंजीकरण बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की होती है। इस दौरान छात्रों सही जानकारी जानकारी दर्ज करने की सलाह दी जाती है। छात्रों को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा करने होंगे। विषय सेलेक्शन पर भी ध्यान देना की सलाह दी जाती है।

आईसीएसई आईएससी रजिस्ट्रेशन शेड्यूल 

2028 में आयोजित होने वाली आईसीएसई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान छात्रों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। 1 से लेकर 15 नवंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन का मौका मिलेगा। आईएससी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है। सभी स्कूलों के  सही समय पर यह काम पूरा करने का निर्देश काउंसिल द्वारा दिया गया है।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 9वी मार्कशीट
  • कक्षा दसवीं मार्कशीट (कक्षा 12वीं के लिए)
  • पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ

2027 एंट्री कन्फर्मेशन का शेड्यूल 

साल 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के लिए एंट्री कंफर्मेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। इस दौरान छात्रों को लेट शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। लेट फीस के साथ 16 से लेकर 30 सितंबर तक स्कूल Careers पोर्टल http://careers.cisce.org पर जाकर यह काम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर स्कूल कलेक्शन रिक्वेस्ट भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों को सत्यापन के लिए जमा करना होगा।

आईसीएसई और आईएससी परीक्षा से संबंधित नियमों और सिलेबस को स्टूडेंट्स http://cisceboard.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा स्पेसिमेन प्रश्न पत्र भी जारी हो चुके हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews