CLAT 2021: 13 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित, अब 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन

cg vyapam

करियर, डेस्क रिपोर्ट। CLAT 2021 के उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है।वर्तमान हालातों को देखते हुए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) ने CLAT 2021 को स्थगित कर दिया है। इसी के साथ आवेदन करने की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है।अब उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकते है।CNLU ने परीक्षा स्थगित करने के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी, जिसमें कहा गया है कि 13 जून को होने वाली CLAT 2021 को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख बाद में की जारी जाएगी।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: Instagram जल्द लेकर आने वाला है एक और नया फीचर, ऐसे करेगा काम

सीएनएलयू ने क्लैट 2021 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है, साल 2021 की क्लैट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब 15 जून तक आवेदन कर पाएंगे।इससे पहले CNLU ने बताया था कि क्लैट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई थी, परीक्षा के लिए आवेदन 1 जनवरी से शुरू किया गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर पहले 30 अप्रैल और फिर 15 मई किया गया था और अब 15 जून कर दिया गया है।बता दे कि CLAT 2021 देश भर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है।

यह भी पढ़े.. मप्र में रिकवरी रेट 86.10%, सामने आया सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

आपको बता दे कि परीक्षा के लिए आवेदन देने के दौरान उम्मीदवारों को 4 हजार रुपये आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा। वहीं,SC-ST और OBS कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये रखा गया है।संबंधित अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in को बीच-बीच में देखते रहें।किसी भी उम्मीदवारों को ऑनलाइन (CLAT 2021 Exam) आवेदन करने में कोई कठिनाई हो तो इस clat@consortiumofnlus.ac.in या फोन: 080-47162020 के जरिए संपर्क कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews