उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, CLAT 2025 परीक्षा आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुला, 3 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति

CLAT 2025 की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। 3 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन पोर्टल खुला रहेगा।
CLAT 2025

CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने सीएलएटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी खुल चुका है। कैंडीडेट्स प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

1 दिसंबर को यूजी और पीजी सीएलएटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। 2 दिसंबर को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हो चुकी है। सभी चुनौतियों के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक सेट A, B, C और D की फाइनल उत्तर कुंजी 9 दिसंबर को जारी होगी।

3 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति (CLAT 2025 Objection Portal)

उम्मीदवार 3 दिसंबर शाम 4 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक चुनौती के लिए 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। डेडलाइन समाप्त होने के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ईमेल, सपोर्ट टिकट और फोन के जरिए दर्ज की गई आपत्ति मान्य नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (CLAT 2025 Answer Key) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CLAT 2025” के टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। सीएलएटी 2025 आन्सर-की टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकालकर रख सकते हैं।

ऐसे करें स्कोर की गणना (How to calculate scores?)

ओएमआर शीट में दिए गए उत्तरों की तुलना उत्तर कुंजी में उपलब्ध उत्तरों से करें। सही और उत्तरों की गिनती करें। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक प्राप्त होंगे। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। सही उत्तरों को 1 से गुणा करें। गलती उत्तरों को 0.25 से गुणा करें। दोनों को घटाने के बाद जो फाइनल योग आएगा वह संभावित स्कोर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews