जनवरी में होगी CMAT 2026 परीक्षा, NTA ने घोषित की तारीख, यहाँ देखें शेड्यूल

सीएमएटी 2026 की तारीख एनटीए ने घोषित कर दी है। जिन भी लोगों ने आवेदन किया था, वे शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द आएगा। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें?
CMAT 2026

जिन भी लोगों ने बड़ा कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2026) के लिए आवेदन किया था। उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 4 दिसंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट https://cmat.nta.nic.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसकी अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी।

परीक्षा 124 शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान दिए गए प्राथमिकता के आधार पर एग्जाम सेंटर अलॉट किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 17 अक्टूबर से लेकर 24 नवंबर तक जारी था। करेक्शन पोर्टल 26 से 28 नवंबर तक एक्टिव था। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी होंगे। जिसमें कैंडिडेट का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूर दिशा निर्देश जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएमएटी का एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे। क्वांटिटी टेक्निक और डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉंप्रीहेंशन, जनरल अवेयरनेस एंड इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। केवल एक शिफ्ट में ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक सेक्शन में 20 प्रश्न होंगे। कुल अंक 400 होंगे। सही उत्तर पर कैंडिडेट्स को चार अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। स्कोर के आधार पर AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड  

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर सीएमएटी 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट लॉग इन सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और सारी जानकारी को सत्यापित कर लें।
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें। परीक्षा के दिन इसे ले जाना अनिवार्य होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews