College Admission: सीबीएसई के परिणाम आने से बढ़ सकती है यूजी के रजिस्ट्रेशन की संख्या, 20 मई तक है पहली काउंसलिंग का मौका, पढ़ें खबर

College Admission: सोमवार को सीबीएसई के परिणाम घोषित हो जाने के बाद, अब ऑनलाइन एडमिशन के लिए मंगलवार-बुधवार से रजिस्ट्रेशन में वृद्धि होने की संभावना है। दरअसल अभी तक रजिस्ट्रेशन की गति धीमी दिखाई दे रही थी।
College Admission: सीबीएसई के परिणाम आने से बढ़ सकती है यूजी के रजिस्ट्रेशन की संख्या, 20 मई तक है पहली काउंसलिंग का मौका, पढ़ें खबर

College Admission: कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई थी, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन की गति धीमी दिखाई दे रही थी। वहीं सोमवार को सीबीएसई के परिणाम घोषित हो जाने के बाद, अब ऑनलाइन एडमिशन के लिए मंगलवार-बुधवार से रजिस्ट्रेशन में वृद्धि होने की संभावना है। दरअसल विशेष बात यह है कि सीबीएसई के छात्रों को पहली काउंसलिंग में ही कॉलेज द्वारा एडमिशन लेने का मौका मिला है। जानकारी के अनुसार उन्हें 20 मई तक, अर्थात सात दिनों का समय दिया गया है।

इन कोर्सों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई तक खुला रहेगा:

दरअसल इस दौरान वे छात्र जिसने नीट, जेईई, या सीयूईटी की एग्जाम नहीं दी हैं या किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, तो वे अब कॉलेज एडमिशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस बार एडमिशन के लिए 1 लाख 10 हजार सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक केवल 10 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दरअसल यह आंकड़ा वह है जिन स्टूडेंट्स ने इंदौर के कॉलेजों की च्वॉइस फिलिंग में प्राथमिकता दी है। जानकारों के अनुसार, इस संख्या में अब तेजी से वृद्धि होगी। बीबीए, बीकॉम, बीएससी, और बीए के अलावा अन्य 11 यूजी कोर्सों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई तक खुला रहेगा।

पहली सूची 25 मई को जारी की जाएगी:

जानकारी के अनुसार पिछले साल की बात की जाए तो, इंदौर में 1 लाख 10 हजार सीटों में से करीब 70 हजार सीटें भी ठीक से भरी नहीं गई थीं। हालांकि इस बार की बात की जाए तो यह संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन पहले राउंड में सीटों की तुलना में इस बार भी आधे रजिस्ट्रेशन भी नहीं होने की संभावना दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार एडमिशन की पहली सूची 25 मई को जारी की जाएगी।

वहीं छात्रों को 3 जून तक अपने संबंधित कॉलेजों में फीस जमा करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही दूसरे राउंड की बात करें तो यह 27 मई से शुरू होगा, जो 13 जून तक चलेगा। जबकि दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 28 मई से 14 जून तक होगा और 19 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं 27 जून तक फीस जमा करनी होगी।

जानें कब होगा तीसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन:

सीएलसी राउंड, जो तीसरा राउंड होगा, इस प्रतिस्पर्धा में एक बढ़ाव ला सकता है। दरअसल तीसरे राउंड के लिए 20 जून से 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन होगा और 21 जून से 8 जुलाई तक आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। 12 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और 19 जुलाई तक इसके लिए फीस जमा करनी होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews