जारी हुई CSIR UGC NET आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, खुल गया ऑब्जेक्शन विंडो, 14 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति 

सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। 14 मार्च तक उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने का मौका मिलेगा। रिजल्ट जल्द घोषित होंगे। आइए जानें कैसे उत्तर कुंजी डाउनलोड करें?
CSIR UGC NET 2024

CSIR UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 11 मार्च मंगलवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटी ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में  निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है,वे 11 मार्च 2025 से लेकर 14 मार्च 2025 रात 11:50 तक चुनौती दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडीडेट्स क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। कोई भी चुनौती रिसिप्ट के बिना स्वीकार नहीं की जाएगी। ना ही अन्य किसी मोड में आपत्ति दर्ज होगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में “CSIR UGC NET December 2024 Answer Key ” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पी दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आंसर-की का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

2 लाख अधिक उम्मीदवारों ने दी परीक्षा 

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी और 1-2 मार्च को सीबीटी मोड में देशभर के 164 शहरों में 326 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। कल 2,38,451 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे।

आगे क्या होगा?

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। यदि चुनौती सही साबित होती है तो उत्तर कुंजी में बदलाव किए जाएंगे। जिसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी होगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा। एनटी ने उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews