CSIR यूजीसी नेट एग्जाम सिटी जारी, कब आएगा एडमिट कार्ड? जानें डाउनलोड करने का तरीका 

सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध हो चुकी है। जल्द ही एडमिट कार्ड आएगा। इस साल एक ही दिन परीक्षा आयोजित होगी। आइए जानें किसे कैसे डाउनलोड करें?
CSIR UGC NET 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2025) एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। एडमिट कार्ड भी जल्द उपलब्ध होंगे। एग्जाम शेड्यूल भी जारी हो चुका है।

एग्जाम सिटी स्लिप प्रवेश पत्र से अलग होता है। इसमें उन शहरों के नाम उपलब्ध होते हैं, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने में यदि कोई परेशानी होती है, तो उम्मीदवार एनटीए द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 पर संपर्क करें। या फिर csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी या एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में “CSIR UGC NET City Slip/एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड या एग्जाम सिटी स्लिप का पेज ओपन होगा।
  • इसमें उपलब्ध जानकारी को सत्यापित करके डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

एनटीए ने इस बार परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। कब 26 और 27 को एग्जाम नहीं होगा। एक ही दिन यानि 28 जुलाई को सभी पेपरों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट यानी सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक लाइफ साइंस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज का पेपर आयोजित होगा।

एडमिट कार्ड की तारीख क्या है? 

पिछले वर्षों में एनटीए एग्जाम से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता आ रहा है। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन के लिए प्रवेश पत्र 25 जुलाई तक उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, विषय, परीक्षा केंद्र नाम, पता, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews