इस दिन खुलेगा CSIR UGC NET का करेक्शन विंडो, 24 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका 

सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर को खत्म होगी। जल्द ही करेक्शन पोर्टल एक्टिव होगा। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी। 
CSIR UGC NET 2025

सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2025) दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार 24 अक्टूबर शुक्रवार रात 11:50 तक ऑफिशियल वेबसाइट http://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं करेक्शन पोर्टल 27 अक्टूबर से खुलने वाला है। उम्मीदवारों का एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी में सुधर या बदलाव करने का मौका मिलेगा। यह सुविधाओं 29 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

करेक्शन पोर्टल एक्टिव होने पर आवेदन में सुधार के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होगा। कुछ विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार कैटेगरी (जनरल, ओबीसी, एससी, एससी इत्यादि), माता-पिता का नाम, परीक्षा शहर और एड्रेस डिटेल में सुधार कर पाएंगे।

नाम, जेंडर, ईमेलआईडी, मोबाइल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवाए करेक्शन को सही से करें। एनटीए इसके बाद दोबारा कोई मौका नहीं देगा। आवेदन पत्र में एडिट के लिए फीस नहीं लगेगी। हालांकि कैटेगरी में बदलाव के लिए एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें एप्लिकेशन में बदलाव

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या बदलाव करें।
  • फिर फॉर्म को अच्छे से चेक करें और डेड लाइन खत्म होने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • आवेदन में एडिट की सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव कर लें।

कब होगी परीक्षा?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप अवार्ड और असिस्टेंट प्रोफेशनल नियुक्ति की पात्रता के लिए परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में 18 दिसंबर को होने वाला है। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से लेकर शाम 6:00 तक जारी रहेगी। मॉर्निंग शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों ही माध्यमों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। टेस्ट पेपर्स की संख्या 5 होगी। एग्जाम की अवधि 180 मिनट होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews