
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अगस्त बुधवार को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का रिजल्ट (CSIR UGC NET Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत पड़ेगी। एनटीए में सभी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड पर फोटो और क्यूआर कोड चेक करने की सलाह दी है।
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, विषय पोस्ट, प्राप्त अंक, टोटल अंक, रैंक और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसके आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तौर पर होगी। इसके अलावा देश के विभिन्न संस्थाओं में पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला भी मिलेगा। परिणाम नॉर्मलाइजेशन मेथड के आधार पर तैयार किया गया है।
कब हुई थी परीक्षा?
27 जुलाई को देशभर के 218 शहरों में 5 विषयों की परीक्षा दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके लिए कुल 1, 95,241 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। केवल 1,47,732 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। महिला उम्मीदवारों की संख्या 86,777, पुरुषों की 60,950 और थर्ड जेंडर की 5 थी।
क्या रिजल्ट पर रीवैल्यूएशन की अनुमति है?
प्रोविजनल आंसर की पर 1 अगस्त से लेकर 3 अगस्त तक चुनौती दर्ज करने का अवसर दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ द्वारा की गई। इसके बाद फाइनल आंसर-की पब्लिश हुई। कई प्रश्नों को ड्रॉप भी किया गया और अब रिजल्ट जारी हो गया है, जो अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित है। पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग की अनुमति नहीं होगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 स्कोरकार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंब, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। से अच्छे से चेक करें। दी गई जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

