कब होगी CSIR UGC NET परीक्षा? शेड्यूल जारी, जानें सिलेबस, मार्किंग स्कीम और पैटर्न

सीएसआईआर यूजीसी नेट की तारीख घोषित हो चुकी है। शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम का ऐलान भी एनटीए ने कर दिया है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। 
CSIR UGC NET 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2025) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 18 दिसंबर को दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय मिलेगा। एग्जाम से 1 घंटे 30 मिनट पहले कैंडीडेट्स को परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

मॉर्निंग शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे और शिफ्ट-2 के लिए दोपहर 1:30 बजे है। बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 सितंबर से लेकर 27 अक्टूबर तक जारी था। आवेदन में सुधार का मौका 30 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक मिला है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में होगा। दिसंबर से पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम?

कुल 5 पेपर्स की परीक्षा होगी। प्रत्येक पेपर में तीन भाग होंगे- पार्ट ए, बी और सी। सभी में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर्स के बीच कोई भी ब्रेक नहीं मिलेगा। मैथमेटिकल साइंसेज और केमिकल साइंस में प्रश्नों की संख्या 120 होगी। केमिकल साइंस में अधिकतम 75 और मैथमेटिकल साइंस में 60 प्रश्नों को अटेम्प करना होगा। अधिकतम अंक 200 है।

अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस में प्रश्नों की संख्या 150 होगी। अधिकतम अंक 200 होंगे। 75 प्रश्नों को अटेम्पट करना होगा। फिजिकल साइंस में प्रश्नों की संख्या 75 होगी। अधिकतम अंक 200 होंगे। 55 प्रश्नों को अटेम्पट करना होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस की जानकारी होना जरूरी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.csirhrdg.res.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल प्रश्न पत्र भी उपलब्ध होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.csirhrdg.res.in/ पर  जाएं।
  2. होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम के टैब पर जाकर Syllabus के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पेपर वाइज सिलेबस दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  4. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews