17 जुलाई से CSIR UGC NET 2026, शहर सूचना पर्ची जारी, एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड 

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एनटीए ने शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 8 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 सेशन (CSIR UGC NET 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को होने वाला है।

एडवांस सिटी इनफॉरमेशन स्लिप में उन शहरों की जानकारी होती है, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार यात्रा और आवास की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर पाए। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है।

शहर सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो उम्मीद बाद 011-40759000/0 11-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर एडवांस सिटी इंटीमेशन सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2006 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं ।
  6. यदि आप अपना पासवर्ड भूल चुके हैं, तो “Forget Password” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

परीक्षा का टाइम टेबल जानें 

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को पहली शिफ्ट में लाइफ साइंस का पेपर आयोजित होगा। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में मैथमेटिकल साइंस और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। 18 जुलाई को केवल एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें केमिकल साइंस और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews