Hindi News

CSIR UGC NET परीक्षा पर नई अपडेट, फाइनल आंसर-की जारी, 2 प्रश्न हटाए गए, रिजल्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल

Published:
सीएसआईआर यूजीसी नेट की अंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध हो चुकी है। रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म होगा। आइए जानें उम्मीदवार आंसर-की कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
CSIR UGC NET परीक्षा पर नई अपडेट, फाइनल आंसर-की जारी, 2 प्रश्न हटाए गए, रिजल्ट जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें डिटेल

सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा (CSIR UGC NET December 2024) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फाइनल आंसर-की जारी कर दी है,  जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ़ फॉर्म में उपलब्ध करवाई गई है, जिसे चेक करने के लिए लॉग इन विवरण दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें प्रश्न आईडी और करेक्ट-की की जानकारी दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें की पिछले महीने ही प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। जिसपर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने का अवसर दिया गया था। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब फाइनल आंसर-की जारी की है। इसके आधार पर ही रिज़ल्ट तैयार किया जाएगा।

हटाए ये दो प्रश्न, फिर भी मिलेंगे अंक

नोटिस के मुताबिक सीएसआइआर यूजीसी नेट परीक्षा शिफ्ट 1 और 2 से दो प्रश्न हटाए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों इन प्रश्नों को अटेम्प्ट किया है उन्हें अंक दिए जाएंगे। प्रश्न पत्र में 3 पार्ट होते हैं। पार्ट-1 में प्रत्येक प्रश्न 2-2 अंक के होते हैं। वहीं पार्ट-2 में प्रत्येक प्रश्न 3-3 अंक के होते हैं। पार्ट-सी के प्रश्न 4.75 अंक के होते हैं, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। बाकी दोनों पार्ट में प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% अंक की कटौती होती है।

2 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड 1 और 2 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। 164 शहरों में 326 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। करीब 2 लाख 38 हजार कैंडीडेट्स इसमें शामिल हुए थे। परिणाम जल्द घोषित होंगे। हालांकि इस संबंध में अब कोई भी आधिकारिक घोषणा एनटीए ने नहीं की है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें प्रश्न आईडी और सही उत्तर को चेक करें। ड्रॉप किए गए प्रश्नों को देखें।
  • उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews