CUCET: खत्म होगा इंतज़ार! इस हफ्ते शुरू हो सकती है CUCET आवेदन प्रक्रिया, जाने परीक्षा का पैटर्न..

MP News, MP college

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंटेरेंस टेस्ट  (CUCET) की परीक्षा UG और PG कोर्सेज में दाखिले के लिए  हर साल अयोजित की जाती है, जिसका हिस्सा  लाखों उम्मीदवार बनते हैं। हालांकि अब तक CUCET 2022 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन सूत्रों  के मुताबिक मार्च के तीसरे हफ्ते इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और जून के तीसरे हफ्ते यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 15 अप्रैल तक आवेदन कर पाएंगे। और काउंसलिंग जुलाई के तीसरे हफ्ते में आयोजित हो सकती है।

यह भी पढ़े… UGC Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, जाने अन्य डिटेल्स..

CUCET परीक्षा पैटर्न:

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है और यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट होती है। परीक्षा का आयोजन 2 घंटे के लिए किया जाता है, जिसमें मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाते हैं। यह परीक्षा दो भागों में होती है।  जहां Part A में 25 प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वही Part B में 75 प्रश्न पूछे जाते हैं, दोनों को मिलाकर कुल 100 प्रश्न इस परीक्षा के दौरान पूछे जाते हैं। इस दौरान नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है, प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक (1 marks for each question) और प्रत्येक गलत  उत्तर पर  0. 25 अंक काट लिए जाते हैं। इंग्लिश, रीजनिंग, एनालिटिक्स स्किल,  जनरल एप्टिट्यूड, मेडिकल एप्टिट्यूड, जनरल नॉलेज के सवाल परीक्षा में पूछे जाते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews