CUET 2022 : रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, इस महीने में हो सकती है परीक्षा

CUET 2022 : रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, इस महीने में हो सकती है परीक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 (CUET 2022) की रजिस्ट्रेशन तारीख में बदलव किया गया है। अब CUET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 06 अप्रैल से शुरू होंगे , NTA ने पहले रजिस्ट्रेशन 02 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी।

जानकारी के अनुसार अब CUET 2022 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in  पर जारी किये जाएंगे जिसके बाद आवेदक इसे भर सकेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पिछले दिनों रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 02 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन किसी कारण से इसमें बदलाव  किया गया है। अब आवेदक 06 अप्रैल 2022 से 06 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें – जाना चाहते हैं धार्मिक यात्रा पर, IRCTC ने ऑफर किये ये शानदार ऑप्शन

हालाँकि NTA ने अभी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET 2022 की परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई महीने में परीक्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, तापमान में वृद्धि, 24 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें नई अपडेट

उधर यूजीसी (UGC) के चेयरमैन ममीदला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने 25 विश्व विद्यालयों के वाइस चांसलर्स से CUET 2022 के विषय में चर्चा की और सभी ने BA, Bsc, BCom साहिर अन्य कार्यक्रमों के लिए भी इसपर सहमति जताई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews