CUET PG 2023: जल्द जारी होगी सीयूईटी पीजी की Answer Key, ऐसे करें डाउनलोड, इन स्टेप्स को करें फॉलो

jee advanced 2024

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) का आन्सर-की (Answer Key) जारी कर सकता है । इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि अब तक एनटीए आन्सर-की के लिए कोई भी निर्धारित तारीख घोषित नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NTA प्रोविजनल आन्सर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट और परीक्षा के प्रश्न पत्र भी जारी कर सकता है। आपत्ति दर्ज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आन्सर-की जारी की जाएगी। अब तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा एनटीए ने नहीं की है।

बता दें कि 5 जून से लेकर 17 जून तक सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं बचे हुए उम्मीदवारों के लिए 22 जून से लेकर 30 जून तक देश के 245 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। एक बार आन्सर-की जारी होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले ऑफिशयल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CUET PG Answer Key 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews