CUET PG 2023: इस दिन जारी होगी सीयूईटी पीजी की एग्जाम सिटी स्लिप, यूजीसी अध्यक्ष ने किया ऐलान, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट

CUET PG 2023: इस दिन जारी होगी सीयूईटी पीजी की एग्जाम सिटी स्लिप, यूजीसी अध्यक्ष ने किया ऐलान, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट के आधार पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों का दाखिला पोस्ट ग्रेजुएशन के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में होगा। सीयूईटी पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करने वाला है। इसकी घोषणा खुद यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, “सीयूईटी पीजी 2023: एनटीए 5 जून को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा का सिटी इंटीमेशन स्लिप को 31 मई को जारी करने की तैयारी कर रहा है।।” बुधवार को एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो सकता। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएगा। परीक्षा के तीन दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड हो सकते हैं। उम्मीदवार अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

5 जून से लेकर 12 जून तक देशभर में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा सीबीटी (Computer Based Test) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष सीयूईटी पीजी के आधार पर 180 केन्द्रीय, प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन होगा। मणिपुर की स्थिति को देखते हुए एनटीए ने वहाँ के छात्रों को अपना परीक्षा शहर बदलने का अवसर प्रदान किया है। 30 मई तक उम्मीदवार इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) सुविधा का लाभ उठा सकते  हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews