CUET PG 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, यहाँ जानें

CUET PG 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, यहाँ जानें

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया है, जो अब तक सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

5 जून से लेकर 17 जून तक सीयूईटी पीजी परीक्षा चलेगी। इस दौरान जो भी उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उनके लिए अलग तारीख निर्धारित की गई है। 21 जून से लेकर 23 जून तक ऐसे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। जल्द ही इससे संबंधित शेड्यूल और एडमिट कार्ड भी जारी होगा।

ऑफिशियल अधिसूचना के अनुसार कुल 44079 कैंडीडेट्स के लिए परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों के उन छात्रों के लिए भी इस दौरान परीक्षा आयोजित होगी, जिन्होनें राज्य से बाहर केंद्र का चयन किया था। इसके अलावा गुजरात में होने वाली परीक्षा को चक्रवात के कारण रिशेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि 15 जून को एनटीए ने 17 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्रों को डाउनलोड करने के लिए कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के विवरण की आवश्यकता पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews