CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की आन्सर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 15 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी की आन्सर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 15 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे , वो आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आन्सर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए ने रिस्पॉन्स शीट भी रिलीज कर दिया है।

यूजीसी अध्यक्ष ने दी जानकारी

उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की जानकारी आज शाम को यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने दी है। उन्होनें कहा, “सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आन्सर-की समेत रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।”

15 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करंने का मौका

ऑबजेक्शन विंडो भी खुल चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभी आपत्ति दर्ज हो जाने के बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट्स घोषित हो सकते हैं।

जून में हुई थी परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन इस साल 5 जून से लेकर 30 जून तक 245 केंद्रों पर हुआ था था। 5-17 जून परीक्षा हुई थी। वहीं 22-30 जून को पुनः परीक्षा (re-exam) का आयोजन एनटीए द्वारा किया गया था। एग्जाम में 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Answer Key‘ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews