CUET PG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, 11 मई तक करें आवेदन, जल्द जारी होंगे सीयूईटी यूजी के प्रवेश पत्र, जानें अपडेट 

CUET PG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, 11 मई तक करें आवेदन, जल्द जारी होंगे सीयूईटी यूजी के प्रवेश पत्र, जानें अपडेट 

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पीजी (सीयूईटी पीजी) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए की को उम्मीदवारों की तरफ से रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने के लिए मेल प्राप्त हुआ था। साथ ही यूजीसी से भी Registration Window खोलने के लिए कहा था। इसका फायदा उन उम्मीदवारों को होगा, जो किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे।

इच्छुक उम्मीदवार 11 मई तक आवेदन कर पाएंगे। 12 मई को करेक्शन विंडो ओपन किया जाएगा। 12-13 मई, 2023 को कैंडीडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या संशोधन कर पाएंगे। सीयईटी पीजी परीक्षा का आयोजन जून में होगा। परीक्षा का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। 5 जून से लेर 12 जून तक दो शिफ्टों में एग्जाम आयोजित होंगे। परीक्षा 3 घंटों तक चलेगी। परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।

एनटीए बहुत जल्द सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर सकता है। परीक्षा का आयोजन 21 मई से लेकर 31 मई को होगा। परीक्षा के 3 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अधिकारीक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं 14 मई, 2023 को एडवांस इंटीमेशन एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews