CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार केवल 5 मई यानि कल तक ही रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। परीक्षा के आधार पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। इस लिस्ट में 185 से अधिक सेंट्रल यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होते ही सीयूईटी पीजी के लिए करेक्शन विंडो खुल जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 6 मई को Correction Window ओपन करेगा। कैंडीडेट्स 8 मई, 2023 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन कर पाएंगे।

जून में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें लाखों विद्यार्थी भाग लेंगे। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 2 शिफ्ट में एग्जाम आयोजित होंगे। सीयूईटी पीजी के स्कोर के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी में एडमिशन होगा। 5-12 जून तक एग्जाम होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे-दोपहर 12बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉन करने के लिए नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल की जानकारी दर्ज करें।
  • अब पूछे गए सारी जानकारी आवेदन पत्र में दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब Confirmation पेज डाउनलोड कर लें।