CUET PG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट पीजी परीक्षा 11 मार्च से शुरू होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 11,12 और 13 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://pgcuet.samarth.ac.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

11 मार्च से लेकर 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों में आयोजित होगी। इसके लिए 4,62,589 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस बार तीन शिफ्टों में एग्जाम होंगे, पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर 10:45 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से लेकर 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से लेकर 6:15 बजे तक चलेगी।

छात्र रखें इन बातों का ख्याल

  • छात्र सही समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी जाती है।
  • परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपने साथ एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप ले लें। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • छात्र अपने साथ एक्स्ट्रा फोटोग्राफ (एप्लीकेशन फॉर्म वाली फोटो) और फोटो आइडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, क्लास 12 बोर्ड एडमिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) लेकर जाएं।
  • PwBD सर्टिफिकेट भी ले जाएं।
  • ट्रांसपेरेंट बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति भी होगी।
  • बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और अन्य प्रक्रिया को 20 मिनट के भीतर पूरा किया जाएगा।
  • आवंटित किए गए सीट को ढूँढे और उसपर ही बैठे।
  • 10 मिनट का समय लॉग इन करने और दिशानिर्देश को पढ़ने के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • एग्जाम हॉल में पेंसिल बॉक्स, किसी प्रकार के पेपर, स्टेशनरी और लेखन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • पानी और खाद्य पदार्थ को भी नहीं ले जा सकते। मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेशन, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक वॉच और अन्य मैटेलिक वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एग्जाम हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET PG Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहाँ एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
  • छात्र अपने पास एडमिट कार्ड की दो हार्ड कॉपी रखें।