CUET PG 2024: खत्म होगा लाखों उम्मीदवारों का इंतजार, जल्द जारी होगी सीयूईटी पीजी की Answer Key, यहाँ जानें अपडेट

cuet pg 2024

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी की परीक्षा 28 मार्च को समाप्त हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट और उत्तर कुंजी (Answer Key) का इंतजार है। प्रोविजनल आन्सर-की को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले सप्ताह आन्सर-की जारी हो सकती है। एनटीए के इनफॉर्मेशन बुलेटिन के प्रोविनजल आन्सर के साथ ही ऑबजेक्शन पोर्टल खुलेगा।

ऑब्जेक्शन पोर्टल के बारे में जानें

ऑब्जेक्शन पोर्टल एक निर्धारित समय के लिए खुला रहेगा। कैंडीडेट्स प्रश्न और उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा। जिसके बाद विषय विशेषज्ञ प्राप्त सभी चुनौतियों की जांच करेंगे। फिर फाइनल Answer Key जारी होगा। इस दौरान छात्रों को आपत्ति दर्ज करने की अनुमति नहीं होगी। इसके आधार पर ही रिजल्ट जारी होंगे। एनटीए ने आन्सर-की रिलीज के तारीख को लेकर कोई घोषणा अब तक नहीं की है। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

4.6 लाख उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल

11 मार्च और 28 मार्च के बीच देश के 262 शहरों और देश के बाहर 9 केंद्रों में सीयूईटी परीक्षा का आयोजन हुआ। इस बार परीक्षा में 4.6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का दाखिला पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 190 विश्वविद्यालयों में होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews