CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी Answer Key जारी, ऐसे करें चेक, 7 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, जल्द घोषित होंगे परिणाम

cuet pg 2024

CUET PG 2024 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। साथ में रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर आन्सर-की का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

5-7 अप्रैल तक खुला रहेगा Objection Portal

जिन भी उम्मीदवारों को प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति दर्ज करनी है, उनके पास तीन दिन का ही समय है। नोटिस के मुताबिक 7 अप्रैल रात 11 बजे के बाद ऑब्जेक्शन पोर्टल बंद हो जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें आन्सर-की

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • CUET PG 2024 Answer Key के लिंक पर करें।
  • अप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “Log In” बटन पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें ।
  • यदि आपको कोई गलती दिखे तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

रिजल्ट पर क्या है अपडेट?

प्रोविजनल आन्सर-की पर दर्ज किए गए आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। जिसके बाद ही परिणाम घोषित होंगे । मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर pgcuet.samarth.ac.in विजिट करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि 11 मार्च से 28 मार्च के बीच परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार 4,62,603 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews