CUET PG 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, सीयूईटी पीजी का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

cuet pg 2024

CUET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप () जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों के आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। स्लिप में केवल उम शहरों के नाम मौजूद होते हैं, जहां परीक्षा होने वाली है।

7 मार्च तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

11 मार्च से सीयूईटी पीजी परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होने जा रही है। परीक्षा का समापन 28 मार्च 2024 को होगा। परीक्षा के तीन दिन पहले हॉल टिकट जारी होगा। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार 7 मार्च तक एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं।

157 विषयों में होगी परीक्षा

आंकड़ों के अनुसार कुल 4,62,589 छात्रों के भर्ती के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 157 विषयों में 302 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर छात्रों का दाखिला विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में होगा। एनटीए ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर “01140759000” भी जारी किया है।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाए।
  • अब Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और पिन दर्ज करें।
  • अब “Adavanced Information For Allotment Of Exam City” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी  स्लिप खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एग्जाम सिटी स्लिप का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews