CUET PG 2024 Result: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स लिस्ट भी जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर, देखें स्टेप्स

cuet pg 2024

CUET PG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी का परिणाम 13 अप्रैल को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनटी ने विषयवार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। एजेंसी ने 12 अप्रैल को ही फाइनल आन्सर-की जारी कर दी थी।

NTA announces CUET-PG results.

Check here: https://t.co/Rp9puo6UEL#UGC #CUETPG pic.twitter.com/Qo8PQlApVp

— UGC INDIA (@ugc_india) April 13, 2024


कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट) का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच देश के 262 शहरों में सीबीटी मोड में हुआ था है। इसके अलावा देश के बाहर 9 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीयूईटीजी के लिए 4,62,603 छात्रों ने आवेदन किया था। इस बार पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए इस परीक्षा के आधार पर 39 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 39 राज्य विश्वविद्यालय, 15 सरकारी संस्थान और 97 प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों का दाखिला होगा।

ऐसे चेक करें स्कोर

  • सबसे पहले सीयूईटी पीजी के ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में View CUET PG Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोड दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा, इसे अच्छे से चेक करें।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews