CUET PG 2025: इस दिन आएगा सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड, ये है संभावित तारीख, ऐसे करें डाउनलोड, 13 मार्च से परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट जारी जल्द जारी होंगे। संभावित तिथि सामने आइए हैं। 13 मार्च से एग्जाम होगा। आइए जानें उम्मीदवार कैसे प्रवेश पत्र और शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें?
CUET PG 2025

हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। अब एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप को लेकर अपडेट सामने आई है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2025) का आयोजन 13 मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाला है।

एनटीए द्वारा जारी इनफॉरमेशन बुलेटिन के मुताबिक मार्च महीने पहले सप्ताह में सीयूईटी पीजी शहर सूचना पर्ची (Exam City Slip) आ सकती है। वहीं एग्जाम के 3 या 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ केसेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

क्यों जरूरी है दोनों दस्तावेज?

शहर सूचना पर्ची में उन शहरों के नाम शामिल होते हैं, जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। परीक्षा के लिए इसका कोई महत्व नहीं होता। हालांकि इससे उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पहुँचने की योजना बना सकते हैं। लेकिन एडमिट कार्ड एग्जाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति भी नहीं होती।

सीयूईटी पीजी परीक्षा के बारे में 

परीक्षा का आयोजन  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम में उपलब्ध होंगे। हालांकि एमटेक/हायर साइंस और आचार्य के पेपर पर नियम लागू नहीं होगा।  की अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 75 होगी। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। सही उत्तर 4 अंक प्राप्त होंगे। वही गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews