
CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 से 25 मार्च को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र से संबंधित सलाह भी है। बाकी दिनों के लिए हॉल टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, एग्जाम वेन्यू, समय, विषय, परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध रहती है। ध्यान रखें कि इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलती।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर CUET UG Admit Card के लिंक पर क्लिक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। अब एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- स्क्रीन पर हॉल टिकट नजर आएगा। अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट भविष्य के संदर्भ में जरूर निकाल लें।
उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल
- पात्रता की शर्तें पूरा करने के लिए एडमिट कार्ड को प्रोविजनल तौर पर जारी किया गया है।
- उम्मीदवारों को डाक के जरिए एडमिट कार्ड भेजे नहीं जाएंगे। ई-हॉल टिकट की हार्ड कॉपी स्वीकार की जाएगी।
- एडमिट कार्ड में कोई भी बदलाव न करें। न ही कोई अतिरिक्त जानकारी दर्ज करें।
- हॉल टिकट की मल्टीपल फोटोकॉपी जरूर रखें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड को चेक जरूर करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

