बड़ी अपडेट, CUET PG परीक्षा 13 मार्च से शुरू, NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

सीयूईटी पीजी का शेड्यूल जारी हो चुका है। एग्जाम 13 मार्च से शुरू होगा। उम्मीदवारों विषय अनुसार परीक्षा तिथि और समय की जानकारी होनी चाहिए।
CUET PG 2025

सीयूईटी पीजी परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 फरवरी बुधवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएशन 2025 का शेड्यूल (CUET PG 2025 Schedule) जारी कर दिया है। डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर उपलब्ध हो चुकी है।

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। 157 विषयों की परीक्षा कम्यूटर आधारित टेस्ट मोड (CBT Mode) में आयोजित होगी।  चार लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

तीन शिफ्टों में होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा

एग्जाम तीन शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 5:30 तक चलेगी। 1 अप्रैल को शिफ्ट 1 और शिफ्ट-3 में कोई परीक्षा नहीं होगी। वहीं 16 मार्च को तीसरी शिफ्ट में कोई एग्जाम नहीं होगा। 15 मार्च को शिफ्ट-1 और 2 में परीक्षा नहीं होगी।

प्रश पत्र माध्यम को लेकर एनटीए ने क्या कहा?

ज्यादातर विषयों के प्रश्न पत्र इंग्लिश और हिंदी दोनों ही माध्यम में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 41 भाषा विषयों की परीक्षा भी होगी। एमटेक/हायर साइंसेज के प्रश्न पत्र केवल इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आचार्य विषयों के प्रश्न संस्कृत में होंगे। इंडियन नॉलेज सिस्टम और बुद्ध दर्शन के प्रश्न पत्र के लिए हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी का ऑप्शन दिया जाएगा  हिन्दू स्टडीज का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।

कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप?

एनटीए एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर भी अपडेट साझा किया है। नोटिस के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी ।एडमिट कार्ड परीक्षा से दो-तीन दिन पहले जारी हो सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट https://nta.ac.in/ या https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ विजुत करते रहने की सलाह दी जाती है।

ये रहा पूरा शेड्यूल 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews