CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थी जरूर जान लें

सीयूईटी यूजी 2026 को लेकर एनटीए ने एडवाइजरी जारी है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी तक जारी रहेगी। 
CUET PG 2026

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म भरने और एग्जामिनेशन फीस भुगतान करने की सलाह एनटीए ने दी है। इसके अलावा भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करने को भी कहा है।

सफलतापूर्वक फीस भुगतान करने वाले उम्मीदवारों का ही एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा माना जाएगा। इसलिए शुल्क भुगतान से पहले सारी जानकारी को अच्छे से चेक करने की सलाह एजेंसी ने दी है। बाद में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

इतनी है फीस 

जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को दो टेस्ट पेपर्स के लिए 1400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एडिशनल टेस्ट पेपर के लिए 700 रुपये फीस लगेगी।  ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल कैंडिडेट्स को दो पेपर्स के लिए 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और थर्ड जेंडर के लिए एप्लीकेशन फीस 1100 रुपये है, अतिरिक्त पेपर की फीस 600 रुपये है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को दो पेपर्स के लिए 1000 रुपये और एडिशनल पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। भारत के बाहर वाले उम्मीदवारों को दो पेपर्स के लिए 7000 रुपये और एक के लिए 3500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  6.  शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल 

सीयूईटी पीजी करेक्शन पोर्टल 18 से 20 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। कुछ शर्तें भी लागू होंगी। परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होने वाली है। एनटीए ने विषयवार सिलेबस भई जारी कर दिया है। हालांकि अब तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 75 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews