CUET PG 2026 पर बड़ी अपडेट, 27 मार्च तक के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

27 मार्च तक आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET PG 2026

सीयूईटी पीजी (CUET PG 2026) पर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। जल्द ही प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। एग्जाम सिटी स्लिप में सीयूईटी पीजी एप्लिकेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, परीक्षा शहर, तारीख और समय की जानकारी मौजूद होती है।

परीक्षा केंद्र का नाम और पता इसमें बताया नहीं जाता है, न एग्जाम के दिन इसका कोई महत्वपूर्ण होता है। प्रवेश पत्र के बिना कैंडीडेट्स को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले सीयूईटी पीजी 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर एडवांस सिटी स्लिप के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

इस साल एनटीए157 विषयों के लिए सीयूईटी पीजी का आयोजन 16 से 27 मार्च तक कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से लेकर 25 जनवरी 2026 तक जारी थी। करेक्शन पोर्टल 28 से लेकर 30 जनवरी तक खुला था। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था।13 से लेकर 27 मार्च तक सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 बजे तक और शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 90 मिनट होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews