CUET PG 2026 पर नई अपडेट, फिर बढ़ी आवेदन की तारीख, NTA ने जारी किया नोटिस

सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन की तारीख फिर से बढ़ा दी गई है। परीक्षा मार्च में होनी। प्राप्त स्कोर के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। आइए जानें कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CUET PG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 थी। इस संबंध में एनटीए ने 20 जनवरी को नोटिफिकेशन भी जारी किया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए एजेंसी ने यह कदम उठाया है। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों को दो पेपर्स के लिए 1400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1200 रुपये है, अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये फीस लगेगी। एससी/ एसटी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 1100 रुपये और PwD कैटेगरी वालों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एडिशनल टेस्ट पेपर की फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है।

कब खुलेगा करेक्शन पोर्टल?

करेक्शन पोर्टल 28 जनवरी को खुलेगा। उम्मीदवार 30 जनवरी रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते भी लागू होंगी। पहले संशोधन पोर्टल 23 से लेकर 25 जनवरी तक खुला रहने वाला था। बता दें कि सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हुई थी। सबसे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 14 जनवरी निर्धारित की गई थी। जिसे बाद में आगे बढ़कर 20 जनवरी कर दिया गया था। एक बार फिर एनटीए ने डेडलाइन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

हेल्पडेस्क का गठन हुआ

आवेदन के दौरान किसी प्रकार की समस्या को लेकर उम्मीदवार एनटीए द्वारा गठित हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-4075 9000 या 011-69227700 पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 से होगा। जल्द ही शेड्यूल जारी हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कैसे करें पंजीकरण?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र को भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड जरूर कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews