मार्च में होगी CUET PG परीक्षा, तारीख घोषित, 1 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, 3 फरवरी को खुलेगा करेक्शन पोर्टल 

सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। 3 दिन बाकी है। 13 मार्च से परीक्षा शुरू होगी। आइए कितना शुल्क भुगतान करना होगा?
CUET PG 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG  2025) की तारीख घोषित कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार ऑनलाइन https://cuetpg.ntaonline.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक के उम्मीदवार 2 फरवरी 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक करेक्शन विंडो खुला रहेगा। इस दौरान  आवेदन पत्र में बदलाव या सुधार कर पाएंगे।

कब होगी परीक्षा?

सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच होगा। देश भर के कुल 312 परीक्षा केंद्रों एग्जाम आयोजित होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। स्कोर के आधार पर  190 यूनिवर्सिटी में उम्मीदवारों का दाखिला पीजी/पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए होगा।

आवेदन शुल्क

  • दो टेस्ट पेपर के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1400 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए  700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान दो पेपर और 600 रुपये का भुगतान अतिरिक्त पेपर के लिए करना होगा।
  • एससी, एसटी और थर्ड जेंडर को दो पेपर के लिए 1100 रुपये और एक एक्स्ट्रा पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।
  • इंटरनेशनल उम्मीदवारों को दो पेपर के लिए 7000 रुपये और एक एक्स्ट्रा पेपर के लिए 3500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews