CUET Results 2022: इस दिन NTA जारी करेगा परीक्षा के परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट, यहाँ जानें

CUET Results 2022: इस दिन NTA जारी करेगा परीक्षा के परिणाम, ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करने वाला है। कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेन्स टेस्ट के रिजल्ट्स को लेकर (CUET Results 2022) बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 सितंबर को अंदर ग्रेजुएट (UG) के परिणामों की घोषणा होगी। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के परिणामों की घोषणा 25 सितंबर को होगी। इससे पहले NTA के वरिष्ट अधिकारी ने कहा था की CUET-UG के परिणाम 7 सितंबर को जारी होंगे। उम्मीदवारों सीयूईटी के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर अपने रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… CM शिवराज : बाढ़ से घिरे चंबल और मुरैना सहित अन्य इलाकों में राहत कार्य जारी, दिया जाएगा प्रभावितों को मुआवजा

इस साल करीब 15 लाख छात्रों ने देश के प्रसिद्ध सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए सियूईटी के लिए अप्लाइ किया है। जिसमें से 2.49 लाख उम्मीदवार CUET-UG फेज 1 की परीक्षाओं में शामिल हुए। वहीं फेज 2 में 1.91 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षाओं का आयोजन 6 फेज में हुआ है। जिसमें से 4 फेज की परीक्षा पूरी हो चुकी है। 1 सितंबर से CUET-PG की परीक्षा शुरू होने वाली है।

ऐसे करें अपना रिजल्ट डाउनलोड
  1. सबसे पहले रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट cuet.samarth.ac.in पर विज़िट करें।
  2. अब होमपेज पर CUET-UG 2022 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जिसमें रॉल नंबर और जन्म की तारीख पूछे जाएंगे।
  4. अब आपके स्क्रीन पर CUET-UG 2022 का पेज खुल जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews