CUET UG 2023 को लेकर यूजीसी अध्यक्ष ने की अहम घोषणा, छात्रों को होगा लाभ, 11 अप्रैल तक पूरा कर लें ये काम

CUET UG 2023 को लेकर यूजीसी अध्यक्ष ने की अहम घोषणा, छात्रों को होगा लाभ, 11 अप्रैल तक पूरा कर लें ये काम

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बार फिर कॉमन यूनोवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोल दिया है। इस बात की घोषणा यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके की है। इस फैसले से छात्रों को लाभ होगा। उन्हें आवेदन में सुधार करने के लिए और भी अधिक समय मिलेगा। आज यानि 9 अप्रैल से करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाईट पर एक्टिव हो चुकी है। वहीं 11 अप्रैल 2023 रात 11:59 तक ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा

कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा, “कई छात्रों की मांग देखते हुए हमने CUET-UG एप्लीकेशन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। रविवार, सोमवार आउए मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेसबसीटे cuet.samarth.ac.in पर जाएं।”

16.85 लाख छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

जिन भी उम्मीदवारों ने अब तक सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन नहीं किया है। वे आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर मंगलवार तक अप्लाइ कर दें। वहीं जिन छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार करना है, वे आज से यह कार्य कर सकते हैं । इस साल करीब 16.85 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

3 अप्रैल को बंद हो गया था करेक्शन विंडो

बता दें कि एनटीए ने 3 अप्रैल को सीयूईटी यूजी 2023 का करेक्शन विंडो बंद कर दिया था। वहीं आवेदन 30 मार्च तक ही स्वीकार किये गए थे। लेकिन अब छात्रों को दोनों कार्य पूर्ण करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews