CUET UG 2023: सीईयूटी यूजी को लेकर आई बड़ी अपडेट, यूजीसी अध्यक्ष ने कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

jee advanced 2024

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। रविवार यानि आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commision) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होनें ट्वीट के जरिए बताया कि अब तक दो फेज में आयोजित हुई परीक्षा में औसतन 69.3 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रही।

यूजीसी अध्यक्ष के मुताबिक 21 मई 2023 से सीयूईटी यूजी परीक्षा शुरू हो चुकी है। 6 जून तक 3 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21 मई से 24 मई तक एग्जाम का प्रथम फेज था। वहीं 25 मई से 28 मई सीयूईटी यूजी का दूसरा फेज है। दोनों चरणों में छात्रों की निर्धारित संख्या 1488375 रही। वहीं कुल उपस्थिति 69.3% दर्ज की गई। यूजीसी अध्यक्ष ने ट्वीट में बताया कि इन दोनों चरणों की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 300 शहरों और 712 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। तीसरा फेज 29 जून से 2 जून तक निर्धारित किया गया है। वहीं चौथा फेज 5-6 जून को आयोजित होगा।

फेज 3 के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। वहीं फेज 4 के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्रों में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश को छात्र जरूर पढ़ लें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “CUET UG Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया विंडो खुलेगा, यहाँ एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए हॉल टिकट का प्रिन्टआउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews