CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सामने आया UGC अध्यक्ष का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सामने आया UGC अध्यक्ष का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। एग्जाम को 6 जून तक बढ़ा दिया गया है। पहले दूसरे सेशन की परीक्षा 21 मई से लेकर 31 मई तक होनी थी, लेकिन यह 6 जून तक आयोजित होगी। एनटीअर द्वारा जारी सूचना के मुताबिक कुछ शहरों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। एग्जाम का आयोजन अब 1,2,5 और 6 जून को होगा। वहीं 7-8 जून को रिजर्व किया गया है।

सिटी इनफॉर्मेशन स्लिप जारी

बता दें कि एनटीए ने 25,26, 27 और 28 मई हो होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए City Information Slip भी जारी कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही एडमिट भी जारी होंगे।

यूजीसी अध्यक्ष ने कही ये बात

सीयूईटी यूजी को लेकर यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार का बड़ा बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “सीयूईटी यूजी के करण कक्षा 12वीं के स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं का महत्व कम नहीं होगा।” आगे उन्होनें कहा, “सीयूईटी एक चयन परीक्षा है और बोर्ड परीक्षाएं उपलब्धि परीक्षण है। इसलिए बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बनी रहेगी।। जगदीश कुमार के मुताबिक सीयूईटी ‘कोचिंग संस्कृति” को बढ़ावा नहीं देगा। कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए मूल पात्रता मानदंड मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews