CUET UG 2023: छात्रों के लिए जरूरी खबर, UGC ने किया बड़ा ऐलान, DU ने भी जारी की गाइडलाइंस, 30 मार्च तक करें ये काम

CUET UG 2023: छात्रों के लिए जरूरी खबर, UGC ने किया बड़ा ऐलान, DU ने भी जारी की गाइडलाइंस, 30 मार्च तक करें ये काम

CUET UG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (यूजी) के स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न कॉलेजों में छात्रों का दाखिला होगा। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को लेकर यूजीसी ने बड़ी घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवार 12 मार्च तक नहीं बल्कि 30 मार्च तक आवेदन कर पाएंगे। वहीं करेक्शन विंडो 1 अप्रैल से लेकर 3 अप्रैल तक खुला रहेगा। सिटी एग्जामिनेशन की घोषणा 30 अप्रैल को होगी। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने ट्वीट करके दी है।

बढ़ी विश्वविद्यालयों की संख्या

बता दें की शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 21 मई से लेकर 31 मई तक होगा। इस साल विश्वविद्यालयों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। सीयूईटी यूजी 2023 के आधार पर 90 की जगह 168 यूनिवर्सिटी में छात्रों का दाखिला हो पाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की गाइडलाइंस

इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्रों का दाखिला सीयूईटी यूजी के आधार पर ही होगा। जिसके लिए DU ने गाइडलाइंस भी जारी की है। विभिन्न कॉर्सेस के लिए सिलेबस और जानकारी यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को CUET UG के साथ admission.uod.ac.in पर जाकर कॉमन सीट एलॉकेशन सिस्टम अंडरग्रेजुएट (CSAS UG 2023) का फॉर्म भरना भी अनिवार्य होगा। जिसमें प्रोग्राम और कॉलेज को अपनी पसंद से चुन सकें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET UG-2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और फीस का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करएके एक हार्ड कॉपी निकलवा कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews